Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 99 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 99 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 यहोवा राजा हुआ है; देश-देश के लोग काँप उठें! वह करूबों पर विराजमान है; पृथ्वी डोल उठे!

2 यहोवा सिय्योन में महान है; और वह देश-देश के लोगों के ऊपर प्रधान है।

3 वे तेरे महान और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें! वह तो पवित्र है।

4 राजा की सामर्थ्य न्याय से मेल रखती है, तू ही ने सच्चाई को स्थापित किया; न्याय और धर्म को याकूब में तू ही ने चालू किया है।

5 हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो; और उसके चरणों की चौकी के सामने दण्डवत् करो! वह पवित्र है!

6 उसके याजकों में मूसा और हारून, और उसके प्रार्थना करनेवालों में से शमूएल यहोवा को पुकारते थे, और वह उनकी सुन लेता था।

7 वह बादल के खम्भे में होकर उनसे बातें करता था; और वे उसकी चितौनियों और उसकी दी हुई विधियों पर चलते थे।

8 हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का पलटा तो लेता था तो भी उनके लिये क्षमा करनेवाला परमेश्वर था।

9 हमारे परमेश्वर यहोवा को सराहो, और उसके पवित्र पर्वत पर दण्डवत् करो; क्योंकि हमारा परमेश्वर यहोवा पवित्र है!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is Psalm 99 about?
It declares "the LORD reigneth," seated between the cherubims and great in Zion, calling for the people to praise his "great and terrible name" (vv.1-3).
Who is named in Psalm 99 as calling on God?
Verse 6 names Moses and Aaron among his priests, and Samuel among those who called upon his name, saying the LORD answered them.
How did God speak to them according to Psalm 99?
Verse 7 says God spoke to them "in the cloudy pillar," and they kept his testimonies and the ordinance he gave them.