Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 100 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 100 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 हे सारी पृथ्वी के लोगों, यहोवा का जयजयकार करो!

2 आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ!

3 निश्चय जानो कि यहोवा ही परमेश्वर है उसी ने हमको बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं।

4 उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!

5 क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करुणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is Psalm 100 about?
It's a short call to worship: "Make a joyful noise unto the LORD, all ye lands" (Psalms 100:1), inviting people to serve the LORD with gladness and enter his gates with thanksgiving.
What does Psalm 100:3 say about God's people?
"Know ye that the LORD he is God: it is he that hath made us, and not we ourselves; we are his people, and the sheep of his pasture."
How does Psalm 100 end?
It closes affirming that the LORD is good, his mercy is everlasting, and his truth endures to all generations (v.5).