Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 3 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 3 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 हे यहोवा मेरे सतानेवाले कितने बढ़ गए हैं! वे जो मेरे विरुद्ध उठते हैं बहुत हैं।

2 बहुत से मेरे विषय में कहते हैं, कि उसका बचाव परमेश्वर की ओर से नहीं हो सकता। (सेला)

3 परन्तु हे यहोवा, तू तो मेरे चारों ओर मेरी ढाल है, तू मेरी महिमा और मेरे मस्तक का ऊँचा करनेवाला है।

4 मैं ऊँचे शब्द से यहोवा को पुकारता हूँ, और वह अपने पवित्र पर्वत पर से मुझे उत्तर देता है। (सेला)

5 मैं लेटकर सो गया; फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे सम्भालता है।

6 मैं उस भीड़ से नहीं डरता, जो मेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधे खड़े हैं।

7 उठ, हे यहोवा! हे मेरे परमेश्वर मुझे बचा ले! क्योंकि तूने मेरे सब शत्रुओं के जबड़ों पर मारा है। और तूने दुष्टों के दाँत तोड़ डाले हैं।

8 उद्धार यहोवा ही की ओर से होता है; हे यहोवा तेरी आशीष तेरी प्रजा पर हो।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What situation does Psalms 3 describe?
The psalmist is surrounded by many enemies who say there's no help for him in God (v.1-2), yet he calls the LORD 'a shield for me' and the one who lifts up his head (v.3).
What does Psalms 3:5 say about sleep?
The psalmist says, 'I laid me down and slept; I awaked; for the LORD sustained me' (v.5), citing peaceful rest as evidence of God's protection even while surrounded by many enemies (v.6).
How does Psalms 3 end?
It ends with a prayer for God to arise and save, recalling that God has struck his enemies on the cheek bone, followed by the declaration that 'salvation belongeth unto the LORD' (v.7-8), a similar cry for rescue found in Psalms 27:6.