Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 61 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 61 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 हे परमेश्वर, मेरा चिल्लाना सुन, मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान दे।

2 मूर्छा खाते समय मैं पृथ्वी की छोर से भी तुझे पुकारूँगा, जो चट्टान मेरे लिये ऊँची है, उस पर मुझ को ले चल;

3 क्योंकि तू मेरा शरणस्थान है, और शत्रु से बचने के लिये ऊँचा गढ़ है।

4 मैं तेरे तम्बू में युगानुयुग बना रहूँगा। मैं तेरे पंखों की ओट में शरण लिए रहूँगा। (सेला)

5 क्योंकि हे परमेश्वर, तूने मेरी मन्नतें सुनीं, जो तेरे नाम के डरवैये हैं, उनका सा भाग तूने मुझे दिया है।

6 तू राजा की आयु को बहुत बढ़ाएगा; उसके वर्ष पीढ़ी-पीढ़ी के बराबर होंगे।

7 वह परमेश्वर के सम्मुख सदा बना रहेगा; तू अपनी करुणा और सच्चाई को उसकी रक्षा के लिये ठहरा रख।

8 इस प्रकार मैं सर्वदा तेरे नाम का भजन गा गाकर अपनी मन्नतें हर दिन पूरी किया करूँगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is Psalm 61 about?
Psalm 61 is a short prayer from 'the end of the earth' asking to be led 'to the rock that is higher than I' (v.2), expressing trust that God has been 'a shelter' and 'strong tower' (v.3), and closing with a vow to praise God daily (v.8).
What does verse 2 mean by 'the rock that is higher than I'?
It pictures God as a place of safety beyond the psalmist's own strength to reach alone, echoing the rock imagery of Psalms 18:2. See Psalms 61:2.
What does the psalm ask for the king?
Verses 6-7 ask God to 'prolong the king's life' with years 'as many generations,' letting him 'abide before God for ever.'