Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 12 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 12 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 हे यहोवा बचा ले, क्योंकि एक भी भक्त नहीं रहा; मनुष्यों में से विश्वासयोग्य लोग लुप्त‍ हो गए हैं।

2 प्रत्येक मनुष्य अपने पड़ोसी से झूठी बातें कहता है; वे चापलूसी के होठों से दो रंगी बातें करते हैं।

3 यहोवा सब चापलूस होठों को और उस जीभ को जिससे बड़ा बोल निकलता है काट डालेगा।

4 वे कहते हैं, “हम अपनी जीभ ही से जीतेंगे, हमारे होंठ हमारे ही वश में हैं; हम पर कौन शासन कर सकेगा?”

5 दीन लोगों के लुट जाने, और दरिद्रों के कराहने के कारण, यहोवा कहता है, “अब मैं उठूँगा, जिस पर वे फुँकारते हैं उसे मैं चैन विश्राम दूँगा।”

6 यहोवा का वचन पवित्र है, उस चाँदी के समान जो भट्ठी में मिट्टी पर ताई गई, और सात बार निर्मल की गई हो।

7 तू ही हे यहोवा उनकी रक्षा करेगा, उनको इस काल के लोगों से सर्वदा के लिये बचाए रखेगा।

8 जब मनुष्यों में बुराई का आदर होता है, तब दुष्ट लोग चारों ओर अकड़ते फिरते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What problem does the psalmist describe at the start of Psalms 12?
He laments that godly and faithful people are disappearing, replaced by neighbors who speak vanity with flattering lips and a double heart (v.1-2).
What does Psalms 12:6 say about God's words?
It calls the LORD's words 'pure words: as silver tried in a furnace of earth, purified seven times' (v.6), contrasting them with the deceitful, boastful speech condemned earlier in the psalm.
What promise does God make about the poor in Psalms 12?
God says, 'For the oppression of the poor, for the sighing of the needy, now will I arise...I will set him in safety' (v.5), a promise of protection similar to Proverbs 30:5.