Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 11 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 11 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 मैं यहोवा में शरण लेता हूँ; तुम क्यों मेरे प्राण से कहते हो “ पक्षी के समान अपने पहाड़ पर उड़ जा”;

2 क्योंकि देखो, दुष्ट अपना धनुष चढ़ाते हैं, और अपने तीर धनुष की डोरी पर रखते हैं, कि सीधे मनवालों पर अंधियारे में तीर चलाएँ।

3 यदि नींवें ढा दी जाएँ तो धर्मी क्या कर सकता है?

4 यहोवा अपने पवित्र भवन में है; यहोवा का सिंहासन स्वर्ग में है; उसकी आँखें मनुष्य की सन्तान को नित देखती रहती हैं और उसकी पलकें उनको जाँचती हैं।

5 यहोवा धर्मी और दुष्ट दोनों को परखता है, परन्तु जो उपद्रव से प्रीति रखते हैं उनसे वह घृणा करता है।

6 वह दुष्टों पर आग और गन्धक बरसाएगा; और प्रचण्ड लूह उनके कटोरों में बाँट दी जाएँगी।

7 क्योंकि यहोवा धर्मी है, वह धार्मिकता के ही कामों से प्रसन्न रहता है; धर्मी जन उसका दर्शन पाएँगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What advice is the psalmist rejecting in Psalms 11?
He rejects the suggestion to 'flee as a bird to your mountain' (v.1) in the face of danger, stating instead that he puts his trust in the LORD.
What does Psalms 11:4 say about where God is?
It says the LORD is in his holy temple and his throne is in heaven, where his eyes behold and his eyelids try the children of men (v.4).
What does Psalms 11 say God sends on the wicked?
It says God will rain snares, fire, brimstone, and a horrible tempest on the wicked as 'the portion of their cup' (v.6), since the LORD loves righteousness and his eyes are on the upright (v.7), a theme echoed in Psalms 82:5.