Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 1 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 1 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो दुष्टों की योजना पर नहीं चलता, और न पापियों के मार्ग में खड़ा होता; और न ठट्ठा करनेवालों की मण्डली में बैठता है!

2 परन्तु वह तो यहोवा की व्यवस्था से प्रसन्न रहता; और उसकी व्यवस्था पर रात-दिन ध्यान करता रहता है।

3 वह उस वृक्ष के समान है, जो बहती पानी की धाराओं के किनारे लगाया गया है और अपनी ऋतु में फलता है, और जिसके पत्ते कभी मुरझाते नहीं। और जो कुछ वह पुरुष करे वह सफल होता है।

4 दुष्ट लोग ऐसे नहीं होते, वे उस भूसी के समान होते हैं, जो पवन से उड़ाई जाती है।

5 इस कारण दुष्ट लोग अदालत में स्थिर न रह सकेंगे, और न पापी धर्मियों की मण्डली में ठहरेंगे;

6 क्योंकि यहोवा धर्मियों का मार्ग जानता है, परन्तु दुष्टों का मार्ग नाश हो जाएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is the main contrast in Psalms 1?
The psalm contrasts the blessed man, who delights in God's law and is like a tree planted by rivers of water bearing fruit in season (v.1-3), with the ungodly, who are like chaff the wind blows away (v.4).
What does Psalms 1:1 mean by not walking in the counsel of the ungodly?
It opens by blessing the person who avoids the advice of the wicked, the path of sinners, and the company of scoffers (v.1) — read it at Psalms 1:1.
What happens to the ungodly according to Psalms 1?
The psalm says they will not stand in the judgment nor be counted among the righteous, since the LORD knows the way of the righteous while the way of the ungodly perishes (v.5-6), a fate contrasted similarly in Psalms 26:4-5.