Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 82 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 82 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 परमेश्वर दिव्य सभा में खड़ा है: वह ईश्वरों के बीच में न्याय करता है।

2 “तुम लोग कब तक टेढ़ा न्याय करते और दुष्टों का पक्ष लेते रहोगे? (सेला)

3 कंगाल और अनाथों का न्याय चुकाओ, दीन-दरिद्र का विचार धर्म से करो।

4 कंगाल और निर्धन को बचा लो; दुष्टों के हाथ से उन्हें छुड़ाओ।”

5 वे न तो कुछ समझते और न कुछ जानते हैं, परन्तु अंधेरे में चलते फिरते रहते हैं; पृथ्वी की पूरी नींव हिल जाती है।

6 मैंने कहा था “तुम ईश्वर हो, और सब के सब परमप्रधान के पुत्र हो;

7 तो भी तुम मनुष्यों के समान मरोगे, और किसी प्रधान के समान गिर जाओगे।”

8 हे परमेश्वर उठ, पृथ्वी का न्याय कर; क्योंकि तू ही सब जातियों को अपने भाग में लेगा!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is Psalm 82 about?
God is pictured standing in the congregation of the mighty, judging among "the gods" and condemning them for judging unjustly and favoring the wicked (vv.1-2).
What does 'Ye are gods' mean in Psalm 82:6?
God tells these judges, "I have said, Ye are gods; and all of you are children of the most High" - referring to those given authority to judge, who will nonetheless "die like men" (v.7). Jesus later cites this verse in John 10:34-36.
What does Psalm 82 call God to do?
It closes with a plea, "Arise, O God, judge the earth: for thou shalt inherit all nations" (v.8), asking God to defend the poor and fatherless (v.3).