Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 8 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 8 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 हे यहोवा हमारे प्रभु, तेरा नाम सारी पृथ्वी पर क्या ही प्रतापमय है! तूने अपना वैभव स्वर्ग पर दिखाया है।

2 तूने अपने बैरियों के कारण बच्चों और शिशुओं के द्वारा अपनी प्रशंसा की है, ताकि तू शत्रु और पलटा लेनेवालों को रोक रखे।

3 जब मैं आकाश को, जो तेरे हाथों का कार्य है, और चन्द्रमा और तरागण को जो तूने नियुक्त किए हैं, देखता हूँ;

4 तो फिर मनुष्य क्या है कि तू उसका स्मरण रखे, और आदमी क्या है कि तू उसकी सुधि ले?

5 क्योंकि तूने उसको परमेश्वर से थोड़ा ही कम बनाया है, और महिमा और प्रताप का मुकुट उसके सिर पर रखा है।

6 तूने उसे अपने हाथों के कार्यों पर प्रभुता दी है; तूने उसके पाँव तले सब कुछ कर दिया है।

7 सब भेड़-बकरी और गाय-बैल और जितने वन पशु हैं,

8 आकाश के पक्षी और समुद्र की मछलियाँ, और जितने जीव-जन्तु समुद्रों में चलते फिरते हैं।

9 हे यहोवा, हे हमारे प्रभु, तेरा नाम सारी पृथ्वी पर क्या ही प्रतापमय है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is the main theme of Psalms 8?
The psalm praises the excellence of God's name across the earth and marvels at his glory set above the heavens (v.1, 9), framing the rest of the psalm around creation and humanity's place in it.
What does Psalms 8:4 ask about mankind?
It asks, 'What is man, that thou art mindful of him? and the son of man, that thou visitest him?' (v.4), a question about humanity's smallness compared to the heavens described just before it — see Psalms 8:3.
What dominion does Psalms 8 say man was given?
It says God made man 'a little lower than the angels' and crowned him with glory and honor, putting all sheep, oxen, beasts, birds, and fish under his feet (v.5-8), language echoed in Psalms 144:3.