Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 14 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 14 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 मूर्ख ने अपने मन में कहा है, “कोई परमेश्वर है ही नहीं।” वे बिगड़ गए, उन्होंने घिनौने काम किए हैं, कोई सुकर्मी नहीं।

2 यहोवा ने स्वर्ग में से मनुष्यों पर दृष्टि की है कि देखे कि कोई बुद्धिमान, कोई यहोवा का खोजी है या नहीं।

3 वे सब के सब भटक गए, वे सब भ्रष्ट हो गए; कोई सुकर्मी नहीं, एक भी नहीं।

4 क्या किसी अनर्थकारी को कुछ भी ज्ञान नहीं रहता, जो मेरे लोगों को ऐसे खा जाते हैं जैसे रोटी, और यहोवा का नाम नहीं लेते?

5 वहाँ उन पर भय छा गया, क्योंकि परमेश्वर धर्मी लोगों के बीच में निरन्तर रहता है।

6 तुम तो दीन की युक्ति की हँसी उड़ाते हो परन्तु यहोवा उसका शरणस्थान है।

7 भला हो कि इस्राएल का उद्धार सिय्योन से प्रगट होता! जब यहोवा अपनी प्रजा को दासत्व से लौटा ले आएगा, तब याकूब मगन और इस्राएल आनन्दित होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What does Psalms 14:1 say about the fool?
It opens, 'The fool hath said in his heart, There is no God,' followed by the claim that such people are corrupt and there is 'none that doeth good' — read it at Psalms 14:1.
How widespread does Psalms 14 say human corruption is?
It says God looks down from heaven to find anyone who understands and seeks him, but concludes 'they are all gone aside...there is none that doeth good, no, not one' (v.2-3), language later quoted in Romans 3:10-12.
What hope does Psalms 14 end with?
It closes longing for salvation to come out of Zion, so that when the LORD restores his people's fortunes, Jacob will rejoice and Israel will be glad (v.7).