Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 130 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 130 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 हे यहोवा, मैंने गहरे स्थानों में से तुझको पुकारा है!

2 हे प्रभु, मेरी सुन! तेरे कान मेरे गिड़गिड़ाने की ओर ध्यान से लगे रहें!

3 हे यहोवा, यदि तू अधर्म के कामों का लेखा ले, तो हे प्रभु कौन खड़ा रह सकेगा?

4 परन्तु तू क्षमा करनेवाला है, जिससे तेरा भय माना जाए।

5 मैं यहोवा की बाट जोहता हूँ, मैं जी से उसकी बाट जोहता हूँ, और मेरी आशा उसके वचन पर है;

6 पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, हाँ, पहरुए जितना भोर को चाहते हैं, उससे भी अधिक मैं यहोवा को अपने प्राणों से चाहता हूँ।

7 इस्राएल, यहोवा पर आशा लगाए रहे! क्योंकि यहोवा करुणा करनेवाला और पूरा छुटकारा देनेवाला है।

8 इस्राएल को उसके सारे अधर्म के कामों से वही छुटकारा देगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is Psalm 130 about?
It's a cry for help "out of the depths" (v.1), moving from confessing that no one could stand if God marked iniquities (v.3) to confidence that "there is forgiveness with thee" (v.4).
What does verse 6 compare the psalmist's waiting to?
V.6 says his soul waits for the LORD "more than they that watch for the morning," repeated twice for emphasis, describing eager, patient hope.
How does the psalm end?
Verses 7-8 extend the psalmist's personal hope to all Israel, promising that "with the LORD there is mercy, and with him is plenteous redemption" and that he "shall redeem Israel from all his iniquities."