Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 126 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 126 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 जब यहोवा सिय्योन में लौटनेवालों को लौटा ले आया, तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए।

2 तब हम आनन्द से हँसने और जयजयकार करने लगे; तब जाति-जाति के बीच में कहा जाता था, “यहोवा ने, इनके साथ बड़े-बड़े काम किए हैं।”

3 यहोवा ने हमारे साथ बड़े-बड़े काम किए हैं; और इससे हम आनन्दित हैं।

4 हे यहोवा, दक्षिण देश के नालों के समान, हमारे बन्दियों को लौटा ले आ!

5 जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे।

6 चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्चय लौट आएगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What event does Psalm 126 celebrate?
It celebrates "when the LORD turned again the captivity of Zion," describing the people as being "like them that dream," filled with laughter and singing (vv.1-2).
What does verse 5 mean by "they that sow in tears shall reap in joy"?
V.5 promises that present sorrow gives way to future joy, illustrated in v.6 by one who weeps while carrying seed but returns rejoicing with sheaves.
What does the psalm ask God to do in verse 4?
V.4 asks, "Turn again our captivity, O LORD, as the streams in the south," a request for restoration. Compare Galatians 6:9.