Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 124 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 124 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता,

2 यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की,

3 तो वे हमको उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था,

4 हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते;

5 उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते।

6 धन्य है यहोवा, जिसने हमको उनके दाँतों तले जाने न दिया!

7 हमारा जीव पक्षी के समान चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया और हम बच निकले!

8 यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What is Psalm 124 about?
It's a psalm of thanksgiving for deliverance, repeatedly asking "If it had not been the LORD who was on our side" while enemies rose up against Israel (vv.1-2).
What image does the psalm use for the escape in verse 7?
V.7 says, "Our soul is escaped as a bird out of the snare of the fowlers: the snare is broken, and we are escaped," picturing a narrow escape from a trap.
How does the psalm conclude?
V.8 concludes, "Our help is in the name of the LORD, who made heaven and earth." Compare Romans 8:31.