Logo - Feel The Words
IRVHIN

भजन संहिता अध्याय 114 (IRVHIN)

minutes - words.
भजन संहिता अध्याय 114 (IRVHIN)
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया,

2 तब यहूदा यहोवा का पवित्रस्थान और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।

3 समुद्र देखकर भागा, यरदन नदी उलटी बही।

4 पहाड़ मेढ़ों के समान उछलने लगे, और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलने लगीं।

5 हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? और हे यरदन तुझे क्या हुआ कि तू उलटी बही?

6 हे पहाड़ों, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान, और हे पहाड़ियों तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़-बकरियों के बच्चों के समान उछलीं?

7 हे पृथ्वी प्रभु के सामने, हाँ, याकूब के परमेश्वर के सामने थरथरा।

8 वह चट्टान को जल का ताल, चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What historical event does Psalm 114 recall?
It recalls Israel's exodus from Egypt (v.1) and is retold through poetic imagery: "the sea saw it, and fled," and "Jordan was driven back" (v.3).
What do the mountains and hills do in verse 4?
V.4 pictures the mountains skipping "like rams" and the hills "like lambs," dramatizing creation's trembling response to God's presence.
What does verse 8 say God turned the rock into?
V.8 reads, "which turned the rock into a standing water, the flint into a fountain of waters," recalling God providing water out of rock.