Logo - Feel The Words
IRVHIN

लैव्यव्यवस्था अध्याय 12 (IRVHIN)

minutes - words.
Leviticus 12: A Mother's Purification
किसी पद को हाइलाइट करने के लिए टैप करें

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

2 “इस्राएलियों से कह: जो स्त्री गर्भवती हो और उसके लड़का हो, तो वह सात दिन तक अशुद्ध रहेगी; जिस प्रकार वह ऋतुमती होकर अशुद्ध रहा करती।

3 और आठवें दिन लड़के का खतना किया जाए।

4 फिर वह स्त्री अपने शुद्ध करनेवाले रूधिर में तैंतीस दिन रहे; और जब तक उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे न हों तब तक वह न तो किसी पवित्र वस्तु को छूए, और न पवित्रस्थान में प्रवेश करे।

5 और यदि उसके लड़की पैदा हो, तो उसको ऋतुमती की सी अशुद्धता चौदह दिन की लगे; और फिर छियासठ दिन तक अपने शुद्ध करनेवाले रूधिर में रहे।

6 “जब उसके शुद्ध हो जाने के दिन पूरे हों, तब चाहे उसके बेटा हुआ हो चाहे बेटी, वह होमबलि के लिये एक वर्ष का भेड़ का बच्चा, और पापबलि के लिये कबूतरी का एक बच्चा या पिण्डुकी मिलापवाले तम्बू के द्वार पर याजक के पास लाए।

7 तब याजक उसको यहोवा के सामने भेंट चढ़ाकर उसके लिये प्रायश्चित करे; और वह अपने रूधिर के बहने की अशुद्धता से छूटकर शुद्ध ठहरेगी। जिस स्त्री के लड़का या लड़की उत्पन्न हो उसके लिये यही व्यवस्था है।

8 और यदि उसके पास भेड़ या बकरी देने की पूँजी न हो, तो दो पिण्डुकी या कबूतरी के दो बच्चे, एक तो होमबलि और दूसरा पापबलि के लिये दे; और याजक उसके लिये प्रायश्चित करे, तब वह शुद्ध ठहरेगी।”

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

What does Leviticus chapter 12 cover?
Leviticus 12 lays out the purification period for a woman after childbirth - seven days unclean plus thirty-three days of purifying for a son, doubled to two weeks plus sixty-six days for a daughter - ending with a burnt offering and a sin offering.
When were baby boys to be circumcised according to this chapter?
Verse 3 commands that a male child be circumcised on the eighth day, a rule later fulfilled for Jesus in Luke 2:21.
What if a woman couldn't afford a lamb for her offering?
Verse 8 allowed her to bring two turtledoves or two young pigeons instead, one for a burnt offering and one for a sin offering.

Verse 3's command to circumcise a son on the eighth day is the same law fulfilled centuries later in Luke 2:21. The next chapter, Leviticus 13, turns to a different kind of uncleanness: skin disease.